21 KM की परिक्रमा और वो भी सिर के बल, शख्स के इस अनोखी भक्ति का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह शख्स सिर के बल खिसकते हुए गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा कर रहा है।

Viral Video: भगवान के प्रति आस्था और भक्ति के कई अनोखे रूप देखने को मिलते हैं। कुछ लोग पैदल यात्रा करते हैं, तो कुछ कठिन रास्तों पर दंडवत प्रणाम करते हुए अपनी यात्रा पूरी करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो सिर के बल गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रहा है। उसकी इस अनोखी यात्रा को देख लोग हैरान हैं।

captain puran singh govardhan parikrama headstand viral video

सिर के बल गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करते हुए शख्स (Instagram/@captain.puransing)

कौन है यह शख्स?

सिर के बल गोवर्धन परिक्रमा कर रहे इस शख्स का नाम कैप्टन पूरण सिंह बताया जा रहा है। वह उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित गोवर्धन पर्वत की करीब 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा शीर्षासन करते हुए पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। यानी वह अपने पैरों पर चलने के बजाय सिर और हाथों के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। उनका यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर @captain.puransingh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Feed