आजकल के जमाने में मोबाइल, स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स जैसी चीजें हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन कई बार सफर के दौरान ये छोटी-छोटी चीजें तुरंत खो जाती हैं। हाल ही में कनाडा की एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ, जिसका किस्सा अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ट्रैकिंग सिस्टम का स्क्रीनशॉट महिला ने किया शेयर (X/@clahanna)
विमान में खोए एयरपॉड्स
कनाडा की पत्रकार क्लेयर हन्ना टोरंटो से रोम जा रही थीं। वह एयर कनाडा की फ्लाइट AC890 से इटली के लिए रवाना हुई थीं, क्योंकि उन्हें मिलानो कोर्टिना 2026 ओलंपिक को कवर करना था। इसी दौरान उनके एयरपॉड्स गलती से सीट के नीचे गिर गए और उन्हें पता ही नहीं चला। जब क्लेयर विमान से उतरकर कस्टम से बाहर निकलीं, तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके एयरपॉड्स गायब हैं। उन्होंने तुरंत एयरलाइन स्टाफ से संपर्क किया। एयर कनाडा के कर्मचारियों ने विमान में ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें एयरपॉड्स नहीं मिले।
ये भी पढ़ें: टिप देने पर आपके लिए डांस करेंगी स्टाफ, बेंगलुरु का यह कैफे अपने स्पेशल सर्विस के लिए हुआ वायरल
एयरपॉड्स को ट्रैक करना किया शुरू
इसके बाद क्लेयर ने अपने फोन की मदद से ‘फाइंड माई डिवाइस’ फीचर के जरिए एयरपॉड्स को ट्रैक करना शुरू किया। हैरानी की बात यह थी कि उनके एयरपॉड्स रोम और मॉन्ट्रियल एयरपोर्ट के बीच लगातार लोकेशन बदलते दिख रहे थे। इससे साफ पता चला कि उनके ईयरबड्स अभी भी विमान के साथ सफर कर रहे हैं। क्लेयर अपने पार्टनर के फोन से एयरपॉड्स को ट्रैक कर रही थीं, इसलिए स्क्रीनशॉट में उनका नाम “Girlfriend’s AirPods Pro” दिखाई दे रहा था। उन्होंने यह पूरी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिसके बाद लोग इसे बड़े मजे से देखने लगे।
एयरलाइन ने भी पोस्ट पर किया कमेंट, दिया खोजने का आस्वाशन
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट किए। कुछ ने कहा कि एयरपॉड्स ने उनसे ज्यादा दुनिया घूम ली है। वहीं कुछ लोगों ने अपने खोए हुए सामान की कहानियां भी शेयर कीं। एयर कनाडा ने भी क्लेयर की पोस्ट पर जवाब दिया और उनसे निजी जानकारी भेजने को कहा, ताकि एयरपॉड्स को ढूंढने में मदद की जा सके।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
