Puzzle Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह की चीजें शेयर होती रहती हैं। कभी किसी तस्वीर की चर्चा होती है, तो कभी कोई वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिसमें लोगों को अनोखा चैलेंज दिया जाता है। जिसकी गुत्थी सुलझाने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। हालांकि, इन चैलेंज को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और उसे सॉल्व करने की कोशिश भी करते हैं। एक ऐसा ही अनोखा चैलेंज इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसकी गुत्थी बड़े-बड़े सूरमा भी नहीं सुलझा पा रहे हैं। पहली बार में यकीनन आप भी जरूर चकमा खा जाएंगे, लेकिन जब सच्चाई जानेंगे तो दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे।
अनोखा चैलेंज
आज तक आपने कई पजल (Puzzle Viral Video) सॉल्व किए होंगे। कुछ का जवाब आसानी से मिल गया होगा, जबकि कुछ में पसीने छूट गए होंगे। लेकिन, इस पजल को सॉल्व करने में यकीनन आपकी हालत खराब हो जाएगी। लिहाजा, इसे सॉल्व करने के लिए दिमाग के साथ-साथ तेज नजर की भी जरूरत है। तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें, क्योंकि, इसमें आपको केवल नंबर ही नंबर दिखेंगे। लेकिन, इन नंबरो को लेकर जो चैलेंज दिया गया है वो काफी मजेदार है। तो एक बार इस पजल को सॉल्व करने की कोशिश करें...
अनोखा पजल
क्या आपने इस पजल को सॉल्व कर दिया। हो सकता है कुछ लोग पजल को सॉल्व कर लिए होंगे। जबकि, कुछ लोग अब तक कन्फ्यूज हो रहे होंगे। दरअसल, इस पजल में एक नंबर को चूज करने के लिए कहा जा रहा है। कुछ सेकेंड बाद नजर मिलाने के लिए कहा जाता है और जो नंबर आप चूज करते हैं वो गायब हो जाता है। लेकिन, जब आप गौर से देखेंगे तो केवल वही नंबर ही गायब नहीं होता, बल्कि सारे नंबर बदल जाते हैं। अगर आप गौर से देखेंगे तो समझ में आ जाएगा। वरना, कन्फ्यूज हो जाएंगे। ज्यादातर लोगों के साथ यही हो रहा है। तो आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को ये चैलेंज भेजें और देखें कि वो इसे सॉल्व कर पाते हैं या नहीं।
