सोशल मीडिया पर कई बार हमें मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ऊंट ने अपने जोरदार किक से एक शख्स की मोटर साइकिल को तोड़ दिया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं और उनका कहना है कि अगर यह लात बाइक की जगह उस शख्स को पड़ती तो क्या हाल होता।
ऊंट ने मारी ऐसी लात कि बाइक समेत नीचे गिरा बाइक सवार (Instagram/@ghantaa)
ऊंट को आया गुस्सा
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक गली में ऊंट बहुत आराम से बैठा हुआ है। इतने में वहां से एक आदमी अपनी बाइक से गुजर रहा था। रास्ते में ऊंट को बैठा देख आदमी ने शायद सोचा कि वह किनारे-किनारे से होते हुए आसानी से निकल जाएगा। ऐसे में वह अपनी बाइक को लेकर किनारे से निकलने की कोशिश करने लगा। तभी उस आदमी की बाइक ऊंट को हल्का-सा छू गई। इसके बाद जो हुआ वह देखने लायक था।
गुस्साए ऊंट ने बाइक को मारी लात
दरअसल, उस आदमी की बाइक छू जाने के कारण ऊंट गुस्सा हो गया और अपनी मजबूत टांग से उसने एक जोरदार लात मार दी। ऊंट की लात इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह हिल गई। बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और बाइक सवार बाइक समेत नीचे गिर पड़ा। साथ ही बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
वीडियो देख लोग रह गए हैरान
इस वीडियो (Video) को देखने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो को देख जहां कई लोग हंस रहा है तो कोई उस शख्स की बाइक के नुकसान के लिए अफसोस जता रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि, "बेचारे को ऊंट से पंगा लेना भारी पड़ गया।" दूसरे ने लिखा, "गनीमत रही कि वह लात उस शख्स को नहीं पड़ी।" इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
