दीवाली पर बुर्ज खलीफा का देसी स्वैग! हिंदी में जगमगा उठी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' पर दिवाली के शुभ अवसर पर विशेष लाइट शो आयोजित किया गया। बुर्ज खलीफा की विशाल सतह पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 'हैप्पी दिवाली' का संदेश प्रदर्शित किया गया।

Viral Video: दिवाली केवल भारत की सीमाओं तक सीमित त्योहार नहीं रह गया है, बल्कि इसकी रोशनी और मिठास अब पूरी दुनिया में फैल चुकी है। इस बार रोशनी के इस महापर्व की ऐसी ही एक अद्भुत और अलौकिक तस्वीर संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई से सामने आई है, जिसने हर भारतीय का दिल जीत लिया है। दुनिया की सबसे ऊंची और बहुचर्चित इमारत 'बुर्ज खलीफा' दिवाली के पावन अवसर पर भव्य रोशनी से नहा उठी। सबसे खास बात यह रही कि इस विश्वप्रसिद्ध इमारत पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं।

End of Feed