नाम एक-काम अनेक! अब भैंस को लादकर ले जाते हुए दिखी टिर्री, Video देख चौड़ी हो गईं लोगों की आंखें

Viral News: सोशल मीडिया पर एक ई-रिक्शा में भैंस को ले जाते शख्स का मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में इस देसी जुगाड़ को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसते-हंसते खूब लोटपोट भी हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो (Video) वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को ऐसे-ऐसे नजारे दिखाते हैं, जिसे देख लोग खुद की आंखों पर यकीन नहीं कर पाते। हाल में एक ऐसा ही मजेदार और हैरतअंगेज वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ई-रिक्शा पर भैंस को लादकर ले जाते हुए नजर आ रहा है।

buffalo in e rickshaw viral video

ई-रिक्शा पर भैंस लादकर ले जाता दिखा शख्स (X/@ravyadav5692)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

भैंस को लादकर सड़क पर दौड़ती दिखी टिर्री

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक ई-रिक्शा सड़क पर फर्राटे भर रहा है लेकिन उसकी सवारी देखकर लोग की नजरें उस ई-रिक्शे पर ही टिक गईं। आमतौर पर ई-रिक्शा में लोग बैठकर सफर करते हैं या फिर कभी-कभी हम लोगों को इसमें सामान ढोते हुए भी देखते हैं, लेकिन यहां तो हद ही हो गई। ई-रिक्शे में एक बड़ी सी भैंस आराम से खड़ी नजर आ रही है और उसका मालिक उसी रिक्शे में एक कोने में उसे पकड़कर बैठा हुआ है। भैंस की गर्दन ई-रिक्शे से बाहर की तरफ दिखाई दे रही है, इसके साथ ही भैंस कहीं बाहर ना निकल जाए इसलिए ई-रिक्शे की एक तरफ रस्सी बांध दी गई है।

End of Feed