OMG: भैंस ने चारा खाते हुए मस्ती में बनवाया अपना आइब्रो, इंटरनेट पर वायरल हुआ Funny Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई अजब-गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला भैंस का थ्रेडिंग करती हुई दिखाई दे रही है।

Viral Video: महिलाएं अपने आंखों का आइब्रो या थ्रेडिंग करवाती हैं। ये तो आप सबने सुना होगा। पर क्या कभी आपने किसी जानवर का आइब्रो या थ्रेडिंग होते देखा है। आपका जवाब होगा नहीं। पर सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक भैंस आराम से चारा खा रही है। वहीं पर उसके पास एक महिला बैठी है। जिसमें वह महिला भैंस का थ्रेडिंग कर रही है।

buffalo video

भैंस ने चारा खाते हुए मस्त में बनवाया अपना आइब्रो(Instagram/kajal_rajput155)

लाखों लोगों ने देखी वीडियो

आसान भाषा में बताएं तो यह सूती धागे की मदद से भौंहों के अनचाहे बालों को हटाकर सुंदर आकार देने की एक प्रक्रिया होती है। महिला जब भैंस का आइब्रो बना रही होती है। तो वह भैंस भी उसका आनंद ले रही होती है। महिला को थ्रेडिंग करने में जरा सा भी दिक्कत ना हो भैंस चारा खाना बंद कर देती है और अपना सिर उसके पास ले जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kajal_rajput155 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 48 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर लाखों ने इसे लाइक किया है।

End of Feed