कहते हैं कि कर्मा किसी को नहीं छोड़ता, वह लौटकर आपके पास आता है और जो भी आपने दूसरों के साथ किया है, वैसा ही आपके साथ होता है। हाल में एक ऐसा ही वाकया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स ने कुत्ते को मारने के लिए दौड़ाया लेकिन उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसके कर्मों का फल उसे तुरंत ही मिल जाएगा।
घटना का वीडियो सीसीटीवी में हुआ रिकॉर्ड (X/@IamMadhuri_)
शख्स को तुरंत ही मिली उसके कर्मों की सजा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता घर के बाहर टहल रहा था। तभी घर के अंदर से एक शख्स बाहर निकलता है और उस कुत्ते को मारने के लिए दौड़ाता है। कुत्ता अपनी जान बचाकर भागता है लेकिन शख्स उसके पीछे दौड़ पड़ता है। बस यहीं से उस शख्स की किस्मत उससे नाराज हो जाती है और उसे अपने कर्मों की ऐसी सजा मिलती है कि वह शायद ही आज के बाद किसी बेजुबान जानवर को मारने को सोचेगा।
कुत्ते को मारने गए थे, अगले ही पल निकल गई सारी हेकड़ी
दरअसल, होता ये है कि शख्स जैसे ही कुत्ते को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ता है, वैसे ही उसका पैर फर्श पर फिसल जाता है और वह मुंह के बल दूर सड़क पर जा गिरता है। कुत्ता बचकर वहां से निकल जाता है। शख्स जिस कदर सड़क पर गिरता है उसे देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे बहुत जोरों की चोट लगी होगी। यह पूरा माजरा घर के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों ने खूब लिए चटकारे
इस मजेदार वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @IamMadhuri_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही और लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक से एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
