Viral Video: एक ब्रिटिश व्लॉगर ने दिल्ली मेट्रो को लंदन अंंडरग्राउंड से बेहतर बताकर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। एक तरह से ब्रिटिश व्लॉगर ने अपने देश की मेट्रो की तुलना में दिल्ही मेट्रो को ज्यादा बढ़िया और शानदार बताया है। दरअसल, ब्रिटिश व्लॉगर ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक वीडियो बनाया और दिल्ली मेट्रो को लेकर अपनी जो प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर पोस्ट की, उसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।
ब्रिटिश व्लॉगर का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- अजब: इस विदेशी महिला ने अपनी बेटी का नाम रखा इंडिया, वजह जान गर्व से चौड़ा हो जाएगा आपका सीना
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
अपने मनोरंजक ट्रैवल वीडियो के लिए फेमस ब्रिटिश व्लॉगर एलेक्स ने जैसे ही राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश किया, उनके मुंह से एक ही शब्द निकाल 'वाह'। वीडियो में आप एलेक्स को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते हुए देख सकते हैं। वह इसकी सुंदरता और भव्यता से प्रभावित नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने वीडियो में दिल्ली मेट्रो की चमचमाती फ्लोर, सुचारू रूप से चलने वाले एस्केलेटर और सुव्यवस्थित यात्री ट्रैफिक को दिखाया। देखें वीडियो-
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट alexwandersyt पर उन्होंने एक रील शेयर किया। इसका शीर्षक था: 'POV: दिल्ली की मेट्रो लंदन अंडरग्राउंड से बेहतर है।' एलेक्स ने इसके साथ ही रील्स के कैप्शन में अपने एक साथी क्रिएटर को श्रेय देते हुए लिखा- 'भारत की मेट्रो बहुत अच्छी है। राजीव चौक, दिल्ली। मेरे मित्र @alexweldertravels से प्रेरित वीडियो- मेरे से बेहतर ट्रैवल कंटेंट के लिए उसका पेज देखें।' इस वीडियो के अपलोड होने के बाद अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। (नोट- इस दावे और वीडियो के सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते। उपरोक्त बातें वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई हैं।)
