91 देशों की यात्रा, 1.3 करोड़ रुपए हुए खर्च, तब जाकर इस जगह मिला दुनिया का सबसे खराब शौचलाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 12:27 PM IST

Ajab Gajab News: एक ब्रिटिश ब्लॉगर ने दुनिया का सबसे खराब शौचालय ढूंढने के लिए 91 से ज्यादा देशों की यात्रा की। इतना ही नहीं उन्होंने करोड़ों रुपए भी खर्च किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटिश ब्लॉगर ने ढूंढा दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट
  • कजाकिस्तान में मिला सबसे खराब टॉयलेट
  • शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को मल के ऊपर से गुजरना पड़ता है

Ajab Gajab News: आमौतर पर लोग अच्छी और जरूरतों की चीजों को ढूंढने के लिए समय पर और पैसे खर्च करते हैं। लेकिन, एक शख्स ऐसा है जिसने 91 देशों की यात्रा करके दुनिया का सबसे खराब शौचालय ढूंढा है। हैरानी की बात ये है कि शौचालय को ढूंढने के लिए शख्स ने 1.3 करोड़ रुपए भी खर्च कर दिए। इस बात हो सकता है आपको यकीन ना हो रहा हो, या फिर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

British Blogger

दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट

सबसे खराब शौचालय को ढूंढने वाला का नाम ग्राहम है, जो एक ब्रिटिश ब्लॉगर हैं। उन्होंने कहा कि सबसे खराब शौचालय ढूंढने के लिए उन्होंने 90 से अधिक देशों यानी 1.2 लाख किलोमीटर की यात्र की। इसके लिए उन्होंने पानी की तरह पैसे बहाते हुए 150,000 पाउंड यानी 1.3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इतना कुछ करने के बाद उन्हें तजाकिस्तान में दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट मिला। उन्होंने कहा कि ये टॉयलेट इतना खराब है, जिसे देखकर तो लोगों को उल्टी तक हो जाए।

End of Feed