Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि दूल्हे के साथ हाथ में हाथ थामे खड़ी दुल्हन दिख रही है। तभी डीजे वाला एक ऐसा गाना बजा देता है। जिसके बाद दुल्हन खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाती है और वह दूल्हे के गले लग जोर-जोर से रोने लगती है। वहां पर खड़े सभी लोग यह सीन देखने लग जाते हैं।
दूल्हे का हाथ थामे खड़ी थी दुल्हन। (X/@syadvada169665)
यह भी पढ़ें: Viral Video: नीले ड्रम की वजह से सांड समाज में डर का माहौल! नजारा देखकर मदद को दौड़े लोग
दरअसल 2002 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की रिलीज फिल्म "हां मैंने भी प्यार किया है" का गाना 'मुबारक-मुबारक' बजाया जाता है। इस वीडियो को @syadvada169665 नामक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके पोस्ट में लिखा है: "दूल्हे का हाथ थामे खड़ी थी दुल्हन, तभी डीजे वाले भईया ने कर दिया कुछ ऐसा कांड, जिसके बाद दुलहन फफक-फफक कर रो पड़ी।" इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं पर सैकड़ों लोगों ने इसे शेयर और कमेंट किया है।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिनमें से एक लिखा: "स्क्रीन पर कुछ और चल जाता तो, फिर वो सरेआम हो सकता है क्या।" दूसरे ने लिखा: "ईश्वर इस जोड़ी को हमेशा खुश रखे।" वहीं पर तीसरे ने लिखा: "डीजे वाले ने अपना दर्द बयां कर दिया, और मुझे लग रहा है दुल्हन को भी अपना इतिहास याद आ गया।" चौथे ने लिखा: "दूल्हा सोच रहा है कि पहले नहीं बज सकता था ये गाना चलो जब बजा तब ठीक।"
