Shocking: मन भरते ही अपने पतियों को मौत के घाट उतार देती थी यह दुल्हन, 6 साल में की 17 दूल्हों की हत्या

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 5, 2023, 07:05 PM IST

Ajab Gajab News: शादी के तीन-चार महीने तक तो पति-पत्नी एकदम खुश थे, लेकिन फिर लाला का अपने पति से मन हटने लगा। लाला वन की जिंदगी में कोई और शख्स आ चुका था। एक दिन लाला वन के पति की मौत की खबर फैली।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की खूंखार सीरियल किलर
  • मन भरते ही पति की कर देती थी हत्या
  • 6 साल में 17 पतियों को उतारा मौत के घाट

Ajab Gajab News: सीरियल किलर शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में एक ऐसी छवि उत्पन्न होती है। जिसमें कोई शख्स हाथ में चाकू या बंदूक लिए नजर आता है। भारत में कई खतरनाक सीरियल किलर हुए हैं। न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सीरियल किलर दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं। यह दुल्हन मन भरते ही अपने पतियों को मौत के घाट उतार देती थी। हैवानियत का आलम ऐसा था कि इस दुल्हन ने मात्र 6 साल में अपने 17 पतियों को मौत के घाट उतार दिया था।

dulhan

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

पंजाब की इस खूंखार महिला का नाम लाला वन था। भटिंडा की लाला वन ने अपनी पहली शादी 14 साल की उम्र में की थी। चंद दिनों बाद ही वह विधवा हो गई। दरअसल, शादी के तीन-चार महीने तक तो पति-पत्नी एकदम खुश थे, लेकिन फिर लाला का अपने पति से मन हटने लगा। तब लाला वन की जिंदगी में कोई और शख्स आ चुका था। एक दिन लाला वन के पति की मौत की खबर फैली। हर कोई लाला वन से सहानुभूति जता रहा था कि इतनी कम उम्र में लड़की विधवा हो गई।

End of Feed