Dulhan Dance Video: भारत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। अपनी शादी के मौके पर आज की दुल्हनें जरा भी शर्माती नहीं हैं। जहां पहले दुल्हनें अपनी शादी में रिश्तेदारों के सामने झिझकती दिखाई देती थीं, वहीं आज कल के दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को जमकर एंजॉय करते हैं। इसके साथ ही इंटरनेट पर शादियों से जुड़े वीडियो जमकर शेयर किए जाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इस दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में एक दुल्हन की स्टेज पर एंट्री होने वाली होती है। इस बीच दुल्हन ऐसा काम करती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
दुल्हन का डांस (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर हंसी छूट जाएगी
वीडियो में आप देख पाएंगे कि शादी का माहौल पूरी तरह से सजा हुआ है। इस दौरान दूल्हा पहले से ही स्टेज पर मौजूद होता है। इस दौरान लोगों को दुल्हन की एंट्री का इंतजार रहता है। तभी बैकग्राउंड में गाना बजता है और दुल्हन स्टेज की तरफ बढ़ती है। सबको लगता है कि दुल्हन की कोई रोमांटिक या ग्रेसफुल एंट्री होगी, लेकिन दुल्हन अजीबोगरीब डांस करते हुए एंट्री लेने लगती है। यह देखकर वहां मौजूद लोग पूरी तरह चौंक जाते हैं। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि दुल्हन बहुत ही अजीबोगरीब स्टेप्स करती है। वहीं वह एक्सप्रेशन भी बहुत ही फनी देती है। उसके डांस मूव्स न तो गाने से मैच कर रहे होते हैं और न ही ऐसा लगता है कि जैसे उसकी शादी हो। इस वीडियो को देखने वाले लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इसके बाद यूजर्स वीडियो देखकर कमेंट करते हैं कि 'ऐसा डांस देखकर बारात वापस भी जा सकती है।' इस वीडियो को tumara.abhay नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर जहां कुछ लोग दुल्हन के मजे ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग उसके सपोर्ट में भी नजर आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि उसकी शादी है और उसे अपनी खुशी अपने तरीके से मनाने का पूरा अधिकार है। फिलहाल वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
