Bride Groom Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही वीडियो होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा ही है, मगर इसमें दुल्हन ने दूल्हे से ऐसा मजाक किया कि पास खड़ीं उसकी मां भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन का फनी वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)
दूल्हे ने किया दूल्हे से मजाक
सामने आया वीडियो स्टेज से जुड़ा हुआ मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि विवाह से जुड़ी रस्म पूरी की जा रही हैं। मगर इसी बीच जबरदस्त नजारा देखने को मिला। दरअसल दुल्हन की मां ने दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के लिए कहा। दुल्हन भी ठीक वैसा ही करती है और दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने लगी। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आया हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल रसगुल्ला खाने के लिए दूल्हे ने जैसे ही मुंह खोला, दुल्हन ने तुरंत अपना हाथ खींच लिया।हंसी नहीं रोक पाएंगे
मगर इसके बाद दूल्हे ने ऐसा दिमाग चलाया कि दुल्हन की मां भी खिलखिलाने लगीं। दरअसल दूल्हे ने खुद दुल्हन के हाथ से रसगुल्ला लिया और खा गया। अब दूल्हे से भी दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने के लिए कहा गया, मगर उसने ऐसा करने के बजाय खुद ही मिठाई खा ली। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।
यहां देखिए मजेदार वीडियो
दूल्हा-दुल्हन का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
