ग्रैंड एंट्री के लिए दूल्हा-दुल्हन को आसमान से उतारा जा रहा था, तभी अचानक से टूट गया झूला, आगे जो हुआ Video में देखें

आजकल शादियों में कुछ हटके करने का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोग सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं। यहीं लापरवाही किस कदर भारी पड़ती है, वह आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिलेगा।

भारत में शादियाँ भव्यता और रंगीनियत के लिए काफी मशहूर हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में इस भव्यता को दुनिया के सामने दिखाने का रिवाज बन गया है। जिसके लिए लोग सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के दबाव में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री अब एक खतरनाक प्रतियोगिता में बदल चुकी है। जहां दूल्हा-दुल्हन को क्रेन से लटकाकर या हेलीकॉप्टर से उतारकर या फिर हवा में झूला झूलते हुए स्टेज पर पहुँचाया जाता है। बस इसलिए कि इस ग्रैंड एंट्री की जो वीडियो बने उसे देख 4 लोग तारीफ जरूर करें। लेकिन हाल में ही एक शादी में इस ग्रैंड एंट्री ने यह साबित कर दिया कि यह जुनून अब जानलेवा हो चुका है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed