दुकान लूटने आया था लुटेरा, महिला के सामने बंदूक लेकर हो गया खड़ा, अगले ही पल पलटा पूरा गेम, देखें Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी बहादुरी से लूट की कोशिश को नाकाम करती नजर आ रही है। वीडियो को देख लोग उसकी हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

वायरल न्यूज (Viral News): कई बार कुछ स्थिति में इंसानों का डर उन पर हावी हो जाता है। जिससे वे असहाय हो जाते हैं लेकिन अगर कोई हिम्मत से काम ले तो स्थिति चाहे कैसी भी हो, वह मामले को संभाल ही लेता है। हाल में कुछ ऐसी ही हिम्मत एक महिला ने दिखाई। जिसने अपने साहस से दुकान में हुई लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। फिलहाल इस बहादुर महिला का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उस महिला की बहादुरी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

brave woman stops robbery viral video shopkeeper courage

चोर को सबक सिखाती महिला (X/@WoundedLion__)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

महिला ने दिखाई हिम्मत

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक दुकान में काउंटर पर एक महिला खड़ी है। अचानक से एक व्यक्ति दुकान में घुसकर उस महिला को बंदूक दिखा डराने की कोशिश करता है और लूटपाट करने का प्रयास करता है। ऐसे में महिला घबराने के बजाय तुरंत हिम्मत से काम लेती है और साहस दिखाते हुए वह उस लुटेरे के हाथ से बंदूक को दबोच लेती है। लुटेरा अपने बंदूक को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन महिला अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखती है। अगले ही पल महिला उस लुटेरे पर भारी पड़ती है और वह उस चोर पर ही हमला कर देती है। लुटेरा काउंटर से कैश लेने की कोशिश करता है लेकिन महिला उसी कैश बॉक्स से उसे मारने लगती है।

End of Feed