Brain Test: विजेता भी 254 में 264 नंबर नहीं ढूंढ पाएंगे, चाहे तो कोशिश कर लें आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 2, 2025, 06:21 AM IST

Brain Test: ब्रेन टेस्ट वाले इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करना आज बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। अगर आप विजेता हैं तब भी इसे हल करने में खासी मुश्किल होने वाली है।

Brain Test: दिमाग को परखने के लिए सोशल मीडिया में तरह-तरह के चैलेंज शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ को हम आसानी से जीत लेते हैं तो कई बार मुश्किल भी होती है। मगर इन सबमें ऑप्टिकल इल्यूजन वाले चैलेंज सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। ऐसे चैलेंज को पूरा करना सचमुच बेहद मुश्किल काम होता है। अभी एक ऐसा ही खास चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं, जिसे हल करना विजेताओं को भी खासा मुश्किल होने वाला है।

254 में छिपा है 264

वायरल हो रहे ब्रेन टीजर वाले इस चैलेंज में आपको हर तरफ 254 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इन नंबर की भीड़ में एक जगह 264 नंबर भी कहीं छिपा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है। खासा बात है कि नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे ढूंढना विजेताओं के लिए भी खासा मुश्किल होने वाला है।

End of Feed