Optical illusion: एड़ी चोटी का जोर लगा लिया, फिर भी 5 सेकंड में 28 की भीड़ में 23 नहीं खोज पाया कोई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 26, 2024, 06:06 PM IST

Brain Test Picture: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली बहुत ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • चैंपियन ही हल कर पाएंगे
  • मिलेगा पांच सेकंड का समय

Brain Test Picture: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज एक नया ट्रेंड देखने को मिलता है। मगर इन सबके बीच ऑप्टिकल इल्यूजन वाला ट्रेंड लगातार लोगों को पसंद आ रहा है। इसमें नेटिजन्स को एक चैलेंज दिया जाता है और तय में समय में उसे पूरा करना होता है। अच्छी बात है कि ऐसे चैलेंज को पूरा करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो आज आपके लिए एक जबरदस्त चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं। इस चैलेंज को पूरा करने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ जाएगा।

आसान नहीं होगा चैलेंज को हल करना

दरअसल अबकी बार में हम आपके लिए नंबर गेम से जुड़ा चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं। इसे हल करना बच्चों का खेल नहीं होगा। दरअसल इसमें हर जगह पर 28 नंबर लिखा हुआ है। ऊपर से नीचे तक आप जहां देखेंगे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में कहीं पर 23 नंबर भी लिखा हुआ है। मजाल है कि कोई उसे आसानी से खोज पाए। अच्छे-अच्छे लोग इसे पांच सेंकड में हल करने में एड़ी चोटी को जोर लगा चुके हैं। मगर कामयाबी चंद लोगों को ही मिली है। अगर आप भी खुद की आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। अगर अभी तक वो खास नंबर नहीं खोज पाए हैं यहां जवाब भी देख लीजिए।

End of Feed