Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरें सचमुच इतनी मुश्किल होती हैं जिन्हें हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। कई बार तो दिमाग घूम जाता है मगर जवाब मिलना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलेंज मिलने वाला है। वायरल तस्वीर में हर तरफ महाराज लिखा हुआ नजर आता है।
दिमाग का टेस्ट लेने वाली जबरदस्त तस्वीर। (Photo/TNN)
चैलेंज हल करना आसान नहीं होगा
तस्वीर में ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ महाराज ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं तस्वीर में कहीं पर महाराज के सामने युवराज भी बैठे हुए हैं। मगर युवराज ऐसी जगह बैठे हैं जिन्हें ढूंढना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। हालांकि कोई बीरबल के दिमाग वाला शख्स जरूर पांच सेकंड में जवाब तलाश कर लेगा। अगर आप खुद को बेहद बुद्धिमान समझते हैं तो चैलेंज आपके लिए ही है।
आपको पांच सेकंड के भीतर बताना है कि आखिर महाराज की भीड़ में युवराज कहां पर बैठे हैं। अगर आपने जवाब ढूंढ लिया तो मुकद्दर का सिकंदर मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको इस मुश्किल पहेली का हल भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखिए जवाब
गोल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा जिसे खोजना आसान काम नहीं था।
