Optical Illusion Eye Test: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ नया जरूर देखने को मिल जाता है। इसी में से एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें भी हैं, जो देखने में काफी आसान होती है लेकिन जब इन्हें सॉल्व करने बैठो, तब समझ आता है कि कितना मुश्किल काम है। कुछ लोगों को तो इसे सॉल्व करने में सुबह से शाम हो जाती है। लेकिन फिर भी वे इसे सॉल्व नहीं कर पाते हैं। हाल ही में ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आपने इसे सॉल्व कर दिखाया तो आप डिटेक्टिव कहलाएंगे।
क्या आपको नजर आया तस्वीर में छिपा तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर धूल फांककर घर जा चुके हैं। इसे सॉल्व करने के लिए 15 सेकंड का समय मिला है तो क्या आप इतने समय में इसे सॉल्व कर पाएंगे? कहा जा रहा है कि अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) एकदम तगड़ा वाला होगा, तभी आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाएंगे और तीन अंतर खोज पाएंगे। तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि इस तरह की तस्वीरें दिमागी विकास के लिए काफी कारगर साबित होती हैं।
आखिर दो मेमनों के बीच कहां छिपा है तीन अंतर
आखिर दो मेमनों के बीच कहां छिपा है तीन अंतर
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) में अगर आपने तीन अंतर ढूंढ लिया हो तो आप कमेंट कर बता भी सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप इसे सॉल्व नहीं कर पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आप चाहे तो एक बार और आप इसे सॉल्व करने के लिए ट्राई कर सकते हैं, शायद इस बार आपको मिल जाए। फिर भी अगर आपको तीन अंतर नहीं मिल रहा है तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देखिए, वहां आपको तीन अंतर आसानी से दिख जाएगा। तो आपको ब्रेन टीजर की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।
