बाइक पर स्कूटी रखकर ले जाते दिखे लड़के, दोस्तों के साथ रात में हुड़दंगई का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जहां कभी किसी बाइक पर 7-8 लड़के सवार दिखते हैं तो कभी ट्रैक्टर पर डीजे बजाते हुए स्टंट करते दिखते हैं। वहीं, कभी कुछ लोग स्कूटी पर लेटकर ड्राइविंग करते दिख जाते हैं। हर बार पुलिस इन पर कार्रवाई करती है, इनका चालान काटती है, लेकिन कुछ समय बाद ही ऐसा ही नया वीडियो फिर से सामने आ जाता है।

सोशल मीडिया पर अक्सर स्टंट करते लड़कों का वीडियो वायरल होते रहता है, लेकिन हाल में जो वीडियो सामने आया, वह देखकर तो लोगों का दिमाग ही घूम गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के रात के अंधेरे में एक बाइक पर स्कूटी लादकर ले जाते दिख रहे हैं। इन लड़कों के साथ उनके दोस्त भी अपनी-अपनी बाइक पर दिख रहे हैं। 8-10 लड़कों की टोली रात में सड़कों पर हुड़दंगई करते हुए दिख रही है, जिसका वीडियो वे खुद अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बाइक पर स्कूटी लादकर ले जाते दिखे लड़के

बाइक पर स्कूटी लादकर ले जाते दिखे लड़के (Instagram/@rajveer_ke_vlogs_)

लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rajveer_ke_vlogs_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। पोस्ट में यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का बताया गया है। वीडियो के टाइटल में लिखा है, "Boys Night Out Is Dangerous." यानी कि लड़कों का नाइट आउट खतरनाक होता है।

End of Feed