Ajab Gajab Video: पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो एक देसी लड़के की शादी का है। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इस शादी में उसके दो दोस्त साड़ी पहनकर पहुंच गए। इसके बाद वहां जो माहौल बना, वह देखने लायक है। अपने दोस्तोंं को साड़ी में देखकर दूल्हे की हंसी छूट पड़ी। वहीं दुल्हन का रिएक्शन भी देखने लायक था। इस निराली शादी का वीडियो अब हर जगह चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि दोनों लड़कों ने कपड़ों को लेकर स्त्री-पुरुष की धारणा तोड़ते हुए ऐसा किया है।
बेस्टमैन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
माथे पर लगाई थी बिंदी
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दूल्हे के दोस्त साड़ी पहनकर और माथे पर बिंदी लगाकर पहुंच जाते हैं। वह अपने दोस्त को सरप्राइज देते हैं। जिसे देखकर दूल्हा बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है। वहीं दुल्हन की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। अपने दोस्तों को इस तरह भारतीय परिधान में देखकर दूल्हा सबसे पहले हैरान होता है। इसके बाद वह खुशी से उछलने लगता है। दूल्हे के दोस्त भी भारतीय साड़ी वाले लुक में बेहद कमाल लग रहे थे। वीडियो को 'शिकागो वेडिंग वीडियोग्राफर' ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप दुल्हन का रिएक्शन देखेंगे तो आपको मजा आ जाएगा। दुल्हन यह जानने की कोशिश कर रही होती है कि आखिर दूल्हे और उसके दोस्तों के बीच चल क्या रहा है। वीडियो में सबसे पहले दो लड़के अपने दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं। अपने दोस्त के शादी के दिन उन्होंने शेरवानी, कुर्ता या सूट नहीं पहना बल्कि साड़ी पहनी। वीडियो में आपको दो महिलाएं भी नजर आ रही होंगी, जो लड़कों की साड़ी पहनने में मदद करती हैं। वहां से तैयार होने के बाद दोनों शादी के वेन्यू पर पहुंचते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'शादी की एक आम सुबह.. दूल्हे के दो बेस्ट मैन मिशिगन एवेन्यू में साड़ी पहनकर पहुंचे।'
