Viral Video: गोल चकरी में 360 डिग्री पर लड़के को ऐसे घुमाया, वीडियो देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 10, 2023, 10:39 AM IST

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि, एक लड़के को गोल चकरी में ऐसे घुमाया, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के को अनोखे तरीके से गोल चकरी में घुमाया गया
  • नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार बीचें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही अनोखा वीडियो (Viral Video ) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

Funny Video

लड़के के साथ तो खेल हो गया भाई, (Photo Credit - Instagram)

सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और पब्लिसिटी के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। कुछ लोग तो इसके लिए जान की बाजी तक लगा देते हैं। इस वायरल वीडियो (Trending Video) में भी आपको कुछ अलग ही तरह का नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Ajab Gajab Video) में आप देख सकते हैं घुमाने वाली मशीन पर एक लड़के को दो लड़के मिलकर बिठा देते हैं। इसके बाद दोनों लड़के उस चकरी को घुमाने लगते हैं। पहले तो धीरे-धीरे चकरी को घुमाते हैं। फिर तेज रफ्तार में चकरी को घुमाना शुरू करते हैं। फिर जो हुआ उसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। तो पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

End of Feed