Singing While Making Roti Viral Video: इंटरनेट पर कई सारे ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें लोग गाना गाते हुए अपने रील्स शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का किचन में खाना बनाते हुए बड़ा ही सुंदर गाना गा रहा है, जिसे सुनकर आप उसकी आवाज में खो जाएंगे। आलम ये है कि ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं।
रोटी बनाते हुए लड़के ने गाया अरिजीत सिंह का गाना (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का किचन में रोटी बना रहा है और इस दौरान वह अरिजीत सिंह का गाना गा रहा है। गाने के बोल 'सावन आया है' है, जिसे लड़के ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ गाया है। लड़के की आवाज सुनकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे, उसकी आवाज एकदम मंत्रमुग्ध करने वाली है, जिसे लोगों द्वारा बार-बार स्क्रॉल करके देखा जा रहा है।
रोटी बनाते हुए लड़के ने गाया अरिजीत सिंह का गाना
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही सुंदर आवाज है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस लड़के ने बहुत ही शानदार गाना गाया है। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 13 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
