Boy Proposed To Boy In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो इन काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ है, ऐसे में दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो वायरल होने लगी है, जिसे देखने के बाद आपको होश नहीं रहेगा कि आखिर आप देख क्या रहे हैं। वैसे ये वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। दरअसल, दिल्ली मेट्रो में बीते एक महीने से कई सारी वीडियोज सामने आ चुकी है, जिसने अश्लीलता की हदें पार कर दी है। लेकिन इस बीच वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है।
दिल्ली मेट्रो में लड़के ने लड़के को किया प्रपोज (Image Credit - @ProfesorSahab/Twitter)
होता कुछ ऐसा है कि जैसे मेट्रो का दरवाजा खुलने वाला होता है, वैसे ही एक लड़का अपने हाथ में गुलाब का फूल लेकर अपने घुटनों पर बैठ जाता है। ऐसे में दरवाजा खुलते ही एक दूसरा लड़का एंट्री मारता है। फिर जो होता है, उसे देखने के बाद आसपास खड़े लोग एकदम से शॉक्ड हो जाते हैं। दरअसल, दूसरे लड़के के मेट्रो में घूसते ही लड़का उसे गुलाब का फूल देता है और फिर गले लगा लेता है। दोनों की दोस्ती इतनी प्यारे तरीके से मालूम पड़ है कि क्या कहा जाए।
दिल्ली मेट्रो में लड़के ने लड़के को किया प्रपोज
वीडियो में आप देख सकेंगे कि जैसे दोनों दूसरा लड़का प्रपोजल एसेप्ट करता है, वैसे ही वहां पास में खड़ी एक लड़की एकदम शॉक्ड हो जाती है। ऐसे में उसका रियक्शन देखने वाला होता है, जिसे वीडियो में जूम करके भी दिखाया गया है। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो लोगों के काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वेस्ट वाला फीवर यहां भी चढ़ने लगा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आखिर दिल्ली मेट्रो में चल क्या रहा है। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@ProfesorSahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
