Nagin Dance On Bike: इंटरनेट पर कई सारे फनी वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जो इतने मजेदार होते हैं कि इसे देखने पर पेट में दर्द होने लगता है। लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है, जिसे देखने के बाद आप इसे भूल नहीं पाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में..
बाइक पर बैठकर किया खतरनाक नागिन डांस (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का नागिन डांस कर रहा है, वो भी अपने दोस्त के बाइक पर बैठकर। वह बाइक चला रहे अपने दोस्त के कंधे पर चढ़कर डांस कर रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। यूजर्स का कहना है कि ऐसा नागिन डांस हमने कभी नहीं देखा। इसके डांस के आगे सारी नागिन फेल हैं। लोगों का कहना है कि इस डांस को देख सारी नागिन भाग जाएंगी।
बाइक पर बैठकर किया खतरनाक नागिन डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा खतरनाक डांस आज तक नहीं देखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पहली बार इतना फनी नागिन डांस देखा है। बता दें, इस वीडियो को 'ywr_umar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 85 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
