चलती बाइक पर स्टंट कर खुद को हीरो समझ रहा था, अगले ही पल स्टाइल जमीन पर और इज्जत हवा में उछल गई

हादसे का शिकार हुए एक स्टंटबाज बाइक सवार का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार की सारी हेकड़ी तब निकल गई, जब वह स्टंटबाजी के चक्कर में चारों खाने चित्त हो गया।

सड़क पर चलती गाड़ियों से स्टंट करते हुए लोग अक्सर किसी ना किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं, लेकिन इन हादसों से भी वे कोई सीख नहीं लेते। आए दिन किसी ना किसी कैमरे में इनकी लापरवाही कैद हो जाती है और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल में एक ऐसे ही स्टंटबाज लड़के का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का एक चलती हुई बाइक पर स्टंट कर रहा है, लेकिन कुछ देर बाद ही उसके साथ भी वही होता है जो अधिकतर लोगों के साथ होता है। असल में स्टंट कर रहा यह लड़का कुछ देर बाद ही सड़क पर ढेर हो जाता है।

स्टंट करते हुए लड़का बाइक से गिरा

स्टंट करते हुए लड़का बाइक से गिरा (X/@AamirMalick605)

End of Feed