Blinkit से आया iPhone 17, अनबॉक्स करते ही हुआ कुछ ऐसा, अब लड़की का रिएक्शन वायरल- Video

Blinkit से मंगाए गए iPhone 17 की अनबॉक्सिंग करते वक्त एक लड़की का फोन हाथ से फिसलकर गिर गया। यह मजेदार हादसा कैमरे में कैद हो गया और इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी डांस का वीडियो तो कभी फनी मीम्स टाइप का वीडियो, लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी। दरअसल इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की कूरियर के बॉक्स को अनबॉक्स करते हुए नजर आती है। इस वीडियो ने एक तरफ तो लोगों को खूब हंसाया तो वहीं पर दूसरी तरफ हैरान भी किया है।

Viral Instagram reel

Blinkit से आया iPhone 17, अनबॉक्स करते ही हाथ से फिसला, देखें वीडियो (Instagram/ ashixsingla)

वीडियो में एक लड़की अपने नए iPhone 17 की डिलीवरी रिकॉर्ड कर रही होती है, लेकिन खुशी का पल अचानक से एक हादसे में बदल जाता है। दरअसल वह जैसे ही फोन को डिब्बे से बाहर निकालती है। फोन उसके हाथ से फिसलकर सीधे जमीन पर गिर जाता है। लड़की ने यह फोन क्विक डिलीवरी ऐप Blinkit से मंगवाया था और सोचा कि पूरी डिलीवरी और अनबॉक्सिंग को वीडियो में रिकॉर्ड किया जाए। मगर किसे पता था कि कैमरे के सामने ही ऐसा मोमेंट बन जाएगा।

End of Feed