Viral Video: सोशल मीडिया पर इंसान से लेकर जानवरों (Animal Video) तक के मामले वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के मशहूर येलोस्टोन नेशनल पार्क से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विशाल बाइसन और SUV के बीच ऐसा आमना-सामना हुआ, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। वीडियो में बाइसन वाहन के बेहद करीब पहुंचता है और अचानक अपनी ताकत का ऐसा नमूना दिखाता है कि SUV का टायर ही पंचर हो जाता है। इस नजारे को देखकर हर कोई दंग रह गया है।
बाइसन और SUV में भिड़ंत (तस्वीर साभार- @SusieM414141)
ये भी पढ़ें - Viral Video: बीच सड़क ढोल पर बच्ची ने डांस से मचाया ऐसा धमाल, स्वैग देखकर सोशल मीडिया हो गया जबरा फैन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच एक बड़ा बाइसन SUV के पास अचानक आ जाता है। इसके बाद बाइसन वाहन के टायर पर जोरदार टक्कर मारता है। टक्कर इतना जोरदार होता है कि गाड़ी का टायर पंचर हो जाता है और वाहन को सड़क किनारे रोकना पड़ता है। पीछे चल रहे एक वाहन से इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद किया गया। इस अनोखे नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। किसी ने इसे 'जंगल के राजा का अपना ट्रैफिक नियम' बताया, तो किसी ने कहा कि जंगली जानवरों के बहुत करीब जाकर वाहन चलाना परेशानी को न्योता दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 20 जुलाई को हुई थी और वीडियो को एक प्रत्यक्षदर्शी ने रिकॉर्ड किया था। घटना के बाद SUV को सड़क किनारे रुकना पड़ा। वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह चर्चा छेड़ दी कि नेशनल पार्कों में वन्यजीवों को देखने के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखना कितना जरूरी है। देखें वीडियो...
बाइसन और SUV में भिड़ंत
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। यहां आपको बता दें कि येलोस्टोन जैसे वन्यजीव क्षेत्रों में जानवर अपने प्राकृतिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। ऐसे में उनका व्यवहार हमेशा अनुमान के मुताबिक नहीं होता। यही वजह है कि इस वीडियो को सिर्फ एक मजेदार वायरल घटना के तौर पर नहीं, बल्कि वन्यजीवों के करीब जाने से जुड़े जोखिम की याद दिलाने वाले उदाहरण के तौर पर भी देखा जा रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स यही कह रहे हैं कि जंगल में असली 'रोड रूल्स' शायद इंसानों के नहीं, बल्कि वहां रहने वाले जानवरों के चलते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
