VIDEO: इसे कहते हैं किस्मत...हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

Viral Video: हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर नेपाली फार्म के पास एक जंगली हाथी सड़क पर आ गया और डिवाइडर के किनारे गिरे बाइक सवार के पेट और सीने पर दो बार पैर रख दिया। भारी-भरकम हाथी के पैर के नीचे दबने के बावजूद युवक ने समझदारी दिखाते हुए कोई हरकत नहीं की और हाथी के जंगल की तरफ मुड़ते ही सुरक्षित उठ खड़ा हुआ।

Viral Video: 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय...' यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून हाईवे से सामने आए एक वीडियो ने इसे पूरी तरह सच साबित कर दिया है। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हाईवे पर मौत और जिंदगी के बीच महज चंद इंच का फासला रह गया, जब एक विशालकाय जंगली हाथी ने सड़क पर गिरे बाइक सवार को अपने पैरों तले दबा दिया। हैरानी की बात यह है कि जिस हाथी का वजन कई टन होता है, उसके दो बार पैर रखने के बावजूद युवक न सिर्फ जिंदा बचा, बल्कि हाथी के जाते ही खुद अपने पैरों पर खड़ा भी हो गया।

viral video

इसे कहते हैं किस्मत (तस्वीर साभार- @rahuljoes)

End of Feed