भारत में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां पर छोटी सी छोटी समस्याओं का भी ऐसा हल निकाल लिया जाता है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं जिनमें लोगों का तेज-तर्रार देसी दिमाग देखने को मिलता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार का जुगाड़ सबसे अलग और हैरान कर देने वाला है।
शख्स ने जुगाड़ कर बाइक में कर डाला ऐसा इंतजाम कि देखने वाले भी रह गए हैरान (Instagram/@monuchoure99)
ये जुगाड़ है या मुसीबत? बाइक स्टार्ट करने का देसी तरीका हुआ वायरल
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक में लगे ऐसे अनोखा सिस्टम को कैमरे में दिखाता है, जिसे देखने के बाद लोगों का सिर चकरा गया। यूं तो आमतौर पर बाइक को स्टार्ट करने के लिए चाबी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बाइक में चाबी लगाने का खेल ही खत्म कर दिया गया है और उसके बादले एक ऐसा जुगाड़ फिट किया गया है। जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक में चाबी लगाने वाले सिस्टम वाला हिस्सा पूरी तरह निकाल दिया गया है। उसकी जगह दो तार बाहर दिखाई दे रहे हैं। जहां इन तारों को एक छोटे से स्विच से जोड़ दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बाइक की चाबी हटाकर लगाया यह अनोखा सिस्टम
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स उस स्विच को ऑन करता है, बाइक का पावर ऑन मोड पर आ जाता है। इसके बाद वह सिर्फ एक किक मारता है और बाइक स्टार्ट हो जाती है। जब स्विच ऑफ किया जाता है तो बाइक का पावर सिस्टम भी बंद हो जाता है। यानी पूरी चाबी का काम अब सिर्फ एक छोटे से स्विच से हो रहा है। इस जुगाड़ को देखकर कई लोग हैरान हैं, लोगों ने आज तक इस तरह का जुगाड़ शायद ही कभी देखा होगा।
Video पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @monuchoure99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोग लगातार अपनी राय भी दे रहे हैं। जहां वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि यह तरीका सुरक्षित नहीं है। अगर बाइक में चाबी का सिस्टम ही नहीं रहेगा तो कोई भी आसानी से स्विच ऑन करके बाइक ले जा सकता है। वहीं, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "हमने भी गरीबी देखी है, लेकिन इतनी भी नहीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "चोर यह वीडियो देखकर बहुत खुश हो जाएगा।" जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, "अब बाइक चोरी होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा।" कई लोगों ने इस देसी जुगाड़ की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गलत बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
