Viral Video: कॉरपोरेट में जॉब करने वाले हर किसी ने टपरी पर जाकर चाय जरूर पी होगी। कई बार कॉरपोरेट जॉब करने वालों के लगता है कि उनसे खुश तो चाय बेचने वाला है और शायद वह उनसे ज्यादा पैसे कमा रहा है। हालांकि, चाहकर भी कॉरपोरेट जॉब करने वाले अपनी नौकरी छोड़ नहीं पाते हैं। दूसरी तरफ बिहार के एक शख्स की कॉरपोरेट नौकरी छूटी तो उसने चाय बेचने का काम शुरू कर दिया। अब उस शख्स की एक दिन की जितनी कमाई होती है, उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
अमेरिका में चाय बेचता है शख्स (इंस्टाग्राम)
अमेरिका में चाय बेचते हैं प्रभाकर प्रसाद
बिहार के रहने वाले प्रभाकर प्रसाद नाम के युवक के कई सारे वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वह चाय बेचते नजर आते हैं। इसके साथ ही वह अपनी एक दिन की कमाई भी बताते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी एक दिन की कमाई 30 हजार रुपये से भी ज्यादा है। हालांकि, अलग-अलग दिन यह कमाई अलग होती है, लेकिन फिर भी वह जॉब से ज्यादा कमा रहे हैं। इसके साथ ही वह पहले से ज्यादा खुश भी हैं, क्योंकि वह अब नौकरी के बंधनों से मुक्तो हो चुके हैं। देखें वीडियो-
हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, उनका नाम प्रभाकर प्रसाद है और वह अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चाय बेचते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में प्रभाकर प्रसाद अपनी एक दिन की कमाई बता रहे है। वीडियो में प्रभाकर बताते हैं कि उन्होंने चाय बेचकर एक दिन के 341 डॉलर कमाए हैं। अगर भारतीय रुपयों में देखा जाए तो यह 31 हजार रुपये से ज्यादा बनता है। प्रभाकर प्रसाद है सोशल मीडिया पर 'Chaiguy' के नाम से वायरल हैं। वह अमेरिका के लोगों को अपने चाय का दीवाना बना रहे हैं। मूल रूप से बिहार के पटना के बाढ़ कस्बा से वह संबंध रखते हैं। अमेरिका में उनको बढ़िया कॉरपोरेट जॉब मिला था, लेकिन बाद में उनकी नौकरी चली गई। गई थी। इतने महंगे देश में सर्वाइव करना उनके लिए बहुत मुश्किल था। इसके बाद उन्होंने चाय बेचने का फैसला किया। इस फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी। प्रभाकर कहते हैं कि वह अब अपनी मर्जी के मालिक बन चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
