VIDEO: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार को अनोखी श्रद्धांजलि, लीफ आर्टिस्ट ने पीपल के पत्ते पर उकेरी तस्वीर

Viral Video: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से देश में शोक की लहर है। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के लीफ आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Viral Video: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। गुरुवार को डिप्टी सीएम का बारामती में अंतिम संस्कार किया गया है। नेता, अभिनेता से लेकर आम जनता तक उन्हें अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के लीफ आर्टिस्ट (Leaf Artist)ने भी अनोखे अंदाज में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

leaf artist tribute

लीफ आर्टिस्ट ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि बुधवार को पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में डिप्टी सीएम समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना से सबको झकझोर दिया है। इसी कड़ी में बिहार के मुंगेर के रहने वाले इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मधुरेंद्र ने पीपल के हरे पत्ते पर अजित पवार की बारीक और सूक्ष्म तस्वीर उकेरकर अपनी संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अलविदा अजित दादा। मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि अजित पवार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। देखें वीडियो

End of Feed