Viral News: जब आप घर पर किसी बच्चे को मोबाइल खेलते हुए देखते हैं, तो आप उसे ताने मारते हैं कि बस मोबाइल ही चलाते रहो। 'डेटा खत्म, गेम खत्म बेटा, ऐसा ही रहा तो एक दिन सब खत्म हो जाएगा।' पढ़ाई मत करो, तुम्हें तो बड़े होकर रिक्शा चलाना है, तुम्हें तो मजदूरी करनी है। फिर बेचारा बच्चा शर्मिंदा होकर अपना फोन रख देता है और बिना मन के पढ़ाई में लग जाता है। मगर क्या आपको पता है कि दुनिया इस मोबाइल के साथ ऐसे-ऐसे काम कर रही है कि पूछिए मत। कभी-कभी तो उन्हें खुद भी पता नहीं चलता कि हो क्या हो गया?
लड़के ने गेम खेलकर बना दिया रिकॉर्ड (Instagram/@internationalbookofrecords)
बिहार के लड़के ने कर दिया कमाल
ऐसा ही एक मामला बिहार के सिवान से सामने आया है। जहां शुभम नाम का एक लड़के को कैंडी क्रश (Candy Crush) खेलने की ऐसी लत लगी कि उसने इस गेम के सारे लेवर को पार कर दिया। शुभम एक सरकारी कॉलेज में इंजीनियरिंग कर रहा है। शुभम को कैंडी क्रश खेलने की जो लत लगी, वह पूछिए मत। वह सुबह, शाम, रात, दिन—हर समय बस कैंडी क्रश ही खेलते रहता था। लाल गोलियां, पीली गोलियां, नीली गोलियां और हरी गोलियों को उंगली से स्वाइप करते-करते उसने हर एक कैंडी को इस तरह से क्रश किया कि कैंडी क्रश गेम ने भी जवाब दे दिया। कैंडी क्रश खेल-खेलकर भले ही शुभम की आंखें लाल हो गईं, लेकिन वह रुका नहीं। असल में उसे कैंडी क्रश से दुनिया बदलने का जुनून जो सवार था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
पार कर गया कैंडी क्रश के सारे लेवल
शुभम ने इतना कैंडी क्रश खेला कि कुछ समय बाद उसने एक लेवल पार कर लिया। कैंडी क्रश करने के जोश में वह रुका ही नहीं। उसे यकीन था कि वह दुनिया बदल देगा और फिर एक दिन उसे पता चला कि कैंडी क्रश टीम ने उससे आगे कोई लेवल बनाया ही नहीं है। वह खेल-खेलकर गेम के आखिरी स्टेज पर पहुंच गया था। जहां गेम का ही द एंड हो गया, मगर शुभम भाई गेम खेलकर थके नहीं। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की वेबसाइट के अनुसार, संस्था ने "कैंडी क्रश सागा (टीनएजर) में हासिल किए गए सबसे ऊंचे लेवल" की कैटेगरी में उनकी उपलब्धि को मान्यता दी है। इसकी लिस्टिंग में इस उपलब्धि की तारीख 5 जुलाई, 2026 दर्ज है।
जीत की खुशी पर क्या बोले शुभम
इस तरह शुभम ने ऐसी उपलब्धि हासिल की कि पूरे बिहार को उस पर गर्व है और यह रिकॉर्ड बनाने के बाद शुभम ने कहा, "मैं बहुत खुश हूँ और इस सम्मान के लिए आभारी हूं और यह पहचान मुझे भविष्य में और कड़ी मेहनत करने और और भी बड़ी सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।" यानी, सोचिए, भविष्य में अभी बहुत कुछ करना बाकी है इसलिए वह कह रहा है कि वह भविष्य में और भी बड़ी सफलता पाने की कामना कर रहा है। खैर इसके आगे जो होगा वह हम आपको बताते रहेंगे।
