OMG: साइकिल का स्टैंड हुआ खराब तो सोने की ईंट से किया ठीक, लोग बोले- 'बस इतना अमीर बनना है'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 4, 2023, 05:40 PM IST

Viral Video: वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स अपने साइकिल के स्टैंड को सीधा करने के लिए सोने की ईंट खरीद लाता है। यह देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। आप देख सकते हैं कि साइकिल चलाकर आया एक शख्स ज्वेलरी की दुकान से सोने की ईंट खरीदने पहुंच जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर लोगों ने पकड़ा माथा
  • ज्वेलरी शॉप से शख्स ने खरीदी सोने की ईंट
  • सोने को ईंट को लगाया साइकिल स्टैंड के नीचे

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार इतनी हैरान करने वाली चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स कुछ ऐसा काम करता है, जिसे देखकर लोग सोंचने पर मजबूर हो गए हैं। वीडियो हर किसी को चौंकाने के लिए काफी है। आप देख सकते हैं कि साइकिल चलाकर आया एक शख्स ज्वेलरी की दुकान से सोने की ईंट खरीदने पहुंच जाता है।

stand

सोने की ईंट (इंस्टाग्राम)

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

End of Feed