Video: हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग, मौत को चैलेंज करते इन खतरों के खिलाड़ियों को देख सूख जाएगा आपका गला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्काईडाइविंग, टैंडेम जंप, हॉट एयर बैलून, हेलीकॉप्टर और शानदार एरियल व्यू का रोमांचक नजर देखने को मिल रहा है।

एडवेंचर से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिनमें कुछ वीडियो को देख लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की धड़कनें तेज हो गई। वीडियो में कुछ लोगों को आसमान की ऊंचाइयों पर रोमांचक कारनामा करते देखा जा सकता है। जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

Extreme Freefall Viral Video

आसमान से छलांग लगाकर हवा में उड़ते लोग (X/@TheFigen_)

हवा में उड़ते लोगों का गजब कारनामा

करीब एक मिनट के इस वीडियो में स्काईडाइविंग और फ्रीफॉल के कई शानदार और रोमांचक नजारे देखने को मिलते हैं। वीडियो के शुरुआत में एक महिला प्लेन के खुले दरवाजे पर बैठी नजर आती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वह ऊंचाई पर बैठकर आराम से पानी पीती दिखाई देती है। इसके बाद वह हवा में छलांग लगा देती है और फ्रीफॉल का रोमांच शुरू हो जाता है।

End of Feed