Viral Video: ट्रैफिक पुलिस वाले ने सरेआम बाइकर को मारा जोरदार थप्पड़, अब हो गई इतनी बड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर इस समय बेंगलुरु का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार को थप्पड़ मारा जा रहा है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स गुस्सा हो गए। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन से कई सवाल पूछे। जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि अधिकारी को सिर्फ निलंबित क्यों किया गया, उस पर आपराधिक मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ।

Bengaluru Traffic Police Viral Video: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार को थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोगों नें आक्रोश फैल गया और प्रशासन से जवाबदेही की मांग फिर से तेज हो गई है।

Bengaluru traffic police viral video

बेंगलुरु का थप्पड़बाज ट्रैफिक पुलिसकर्मी(फोटो-X- @karnatakaportf)

सार्वजनिक प्रतिक्रिया त्वरित और आलोचनात्मक रही है। कई लोगों ने सवाल किया कि अधिकारी को केवल निलंबित क्यों किया गया और आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया।

End of Feed