जुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई जवाब ही नहीं। यहां जब लोगों के पास कोई रास्ता नहीं बचता तब वे जुगाड़ की गली को पकड़ते हैं और एक झटके में सारी मुसीबतों को लांघकर अपना काम बना लेते हैं। हाल में ऐसे ही एक जुगाड़ुलाल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अपना गजब का दिमाग लगाता है। जिसका वीडियो ट्रैफिक में ही फंसे एक कार सवार व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
चालान से बचने के लिए शख्स ने सिर पर रख ली कड़ाही (X/@karnatakaportf)
हेलमेट की जगह सिर पर कड़ाही लिए घूम रहा था शख्स
वायरल हो रहा यह वीडियो बेंगलुरु में लगे एक ट्रैफिक जाम का है, जहां एक बाइक पर पीछे बैठे शख्स के सिर पर हेलमेट की जगह कड़ाही देखाी गई। जी हां, बंदा आराम से बाइक के पीछे बैठे अपने सिर पर हेलमेट की जगह सिर पर कड़ाही चढ़ाए हुए था। वैसे तो बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम तो रोज का किस्सा है, लेकिन रूपेणा अग्रहरा के पास जो सीन देखने को मिला वह किसी कॉमेडी फिल्म के सीन से कम नहीं था। चालान से बचने के लिए बंदे का यह जुगाड़ू आइडिया देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया।
ये भी पढ़ें: घर से 520 मिल दूर मिला 5 साल पहले खोया कुत्ता, माइक्रोचीप की मदद से फिर से पूरा हुआ परिवार
नजारा देख ट्रैफिक पुलिस हैरान
यह नजारा देख ट्रैफिक पुलिस और अन्य वाहन चालक हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपने सिर पर उस फ्राइंग पैन को ऐसे कॉन्फिडेंटली पहना हुआ है जैसे वह कोई ISI सर्टिफाइड हेलमेट हो। लेकिन सच कहें तो यह सिर्फ मजेदार वाकया नहीं, बल्कि काफी डरावना भी है। एक फ्राइंग पैन ऑमलेट पलट सकता है, खोपड़ी नहीं बचा सकता। हेलमेट कोई वैकल्पिक फैशन एक्सेसरीज या वायरल रील्स का सहारा नहीं हैं, ये जीवन रक्षक हैं। तो हमारी तरफ से हर क्रिएटिव आदमी से निवेदन है कि जुगाड़ छोड़, हेलमेट पहनने की आदत डालें।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @karnatakaportf नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1600 लोगों ने लाइक किया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इसकी पत्नी किचन में बर्तन खोज रही है और ये उसे सिर पर पहनकर घूम रहा है।" दूसरे ने लिखा, "चालान से बचाए कड़ाही, इस पर तो एक विज्ञापन तैयार होना चाहिए।"
