उफ्फ ये मजबूरी ! बेंगलुरु में सड़क पर चलते हुए लैपटॉप से मीटिंग अटेंड कर रहा था शख्‍स, Video Viral

Viral Video: इस वीडियो को अब तक 4,000 बार देखा जा चुका है, जिसमें एक व्यक्ति ऑनलाइन मीटिंग में भाग लेते हुए सड़क पर चलता दिख रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- 'बेंगलुरु का एक बेहतरीन पल।'

Viral Video: बेंगलुरु को उसकी तेज-तर्रार और भागदौड़ से भरी जीवनशैली के लिए जाना जाता है। हर दूसरा शख्‍स यहां आपको वर्क-लाइफ बैलेंस मेंटेन करते हुए मिल जाता होगा। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद यूजर्स वर्कप्‍लेस को टॉक्सिक और वहां की कार्य नीति को अराजक बता रहे हैं। वीडियो में एक कॉर्पोरेट नौकरीपेशा को सड़क पर टहलते हुए लैपटॉप पर मीटिंग करते हुए दिखाया गया है। कर्नाटक पोर्टफोलियो ने वीडियो को 'पीक बेंगलुरु मोमेंट' बताते हुए अपने एक्स पेज पर शेयर किया, जिसने तुरंत यूजर्स का ध्‍यान आकर्षित किया।

सड़क पर ही मीटिंग अटैंड करता शख्‍स।

गौरतलब है कि, इस वीडियो को अब तक 4,000 बार देखा जा चुका है, जिसमें एक व्यक्ति ऑनलाइन मीटिंग में भाग लेते हुए सड़क पर चलता दिख रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- 'बेंगलुरु का एक बेहतरीन पल।' इस वीडियो पर यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। यूजर्स के रिएक्‍शन बेंगलुरु में ऐसे कई पलों में होने वाली प्रशंसा और अविश्वास के मिश्रण को उजागर करती हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'बस बेंगलुरु की बातें।' दूसरे यूजर ने आलोचना करते हुए कहा कि, 'यह वर्क-लाइफ बैलेंस नहीं बल्कि मूर्खता की पराकाष्ठा है।' हालांकि, कुछ यूजर्स ने समय का सदुपयोग करने के लिए उस व्यक्ति की तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि, 'समय का अधिकतम उपयोग करने के लिए उसकी सराहना करता हूं।'

End of Feed