इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबले से हो रही है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच से पहले शहर में क्रिकेट का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी बीच बेंगलुरु के एक ऑटो ड्राइवर का अनोखा ऑफर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उसने यह ऑफर सिर्फ RCB टीम के फैंस के लिए रखा है।
ऑटो वाले ने दिया RCB फैंस को यह खास ऑफर (X/@mahikaa101)
RCB जर्सी पहनने वालों को फ्री राइड
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर महिका जाधव नाम की एक महिला ने एक फोटो शेयर की। यह फोटो एक ऑटो रिक्शा के अंदर की थी। ऑटो के अंदर ड्राइवर की सीट के पीछे एक कागज चिपका हुआ था, जिस पर लिखा था, “मैच डे RCB vs SRH, अगर आपने RCB की जर्सी पहनी है तो सवारी फ्री। ई साला कप नामदु 2.0 RCB Forever.”
ये भी पढ़ें:
शहर में दिखा RCB का जुनून
इस अनोखे ऑफर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। कई लोगों ने इसे देखकर कहा कि यह बेंगलुरु के लोगों का अपनी टीम के प्रति प्यार दिखाता है। महिका जाधव ने पोस्ट में लिखा कि भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी का हिस्सा है। बचपन से लेकर बड़े होने तक क्रिकेट हर घर और हर बातचीत में शामिल रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि RCB के फैंस सबसे वफादार और धैर्यवान माने जाते हैं। हर साल वे उसी उम्मीद और जोश के साथ कहते हैं, “ई साला कप नामदे” इसका मतलब है, इस साल कप हमारा है।
आज का मुकाबला होगा रोमांचक
RCB और SRH के बीच हो रहा आज का मैच काफी रोमांचक माना जा रहा है। हालांकि दोनों टीमों के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, जिससे टीम की रणनीति पर भी असर पड़ सकता है। फिर भी फैंस को उम्मीद है कि मैच में रनों की बारिश देखने को मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
