ये आराम का मामला है ! बेंगलुरु के ड्राइवर ने अपनी सीट को दिया ऐसा लुक, देखकर सोच में पड़ गए यूजर्स

Bengaluru Auto Driver Photo: ऑटो में ऑफिसों वाली आरामदायक सीट की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस फोटो को एक्‍स पर @shivaniiiiiii_ नामक हैंडल से शेयर किया गया।

Bengaluru Auto Driver Photo: बेंगलुरु अपनी अनोखी लाइफस्‍टाइल और उसके अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहता है। वैसे बेंगलुरु वर्कलाइफ बैलेंस, तकनीक और ट्रैफिक से जुड़ी कई घटनाओं के लिए फेमस है। हाल ही में इसकी एक और ऐसी घटना वायरल हुई है जिसे देखकर ये सिद्ध होता है कि, बेंगलुरु को क्‍यों भारत का सबसे क्रिएटिव शहर कहा जाता है। दरअसल, ऑेटो-रिक्शा ने अपनी ड्राइवर सीट को एक आरामदायक कुर्सी से बदल दिया जिसे देखकर सवारियों के साथ इंटरनेट नेटिजन्‍स भी चौंक गए।

बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर का जुगाड़।

ऑटो में ऑफिसों वाली आरामदायक सीट की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस फोटो को एक्‍स पर @shivaniiiiiii_ नामक हैंडल से शेयर किया गया। इस फोटो ने कई लोगों का ध्‍यान खीचा। सोशल मीडिया पर फोटो के शेयर किए जाने के कुछ ही समय बाद लोगों ने इस पर काफी प्रतिक्रिया दी। इस पोस्ट पर कई कमेंट भी आए, जिनमें से एक ने लिखा, 'भाई, आपको ऐसी मास्टरपीस कहां मिलती हैं, मैं अभी भी हंस रहा हूं, शायद अन्ना सोच रहे हैं कि ऑटो फेरारी है।' दूसरे ने कहा कि, 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो पक्का नहीं है! क्या यह फोर्स फीडबैक या डुअल शॉक के साथ आता है?'

End of Feed