भारत समेत दुनिया के तमाम हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के नजारों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इसी बीच एक स्नोमैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो देखने में किसी भारतीय सुहागन की तरह लग रही है। जी हां, आमतौर पर जहां स्नोमैन के नाक पर गाजर और पुरानी टोपी देखी जाती है, वहीं, कनाडा की जमती हुई सर्दी में एक ऐसा स्नोमैन देखने को मिला जो साड़ी पहने, गले में मंगलसूत्र लटकाए और माथे पर मांगटीका लगाए नजर आ रही है।
बर्फ से तैयार दुल्हन (Instagram/@Times Now Navbharat)
ये भी पढ़ें: आर्टिस्ट निकला पेट्रोल पंप कर्मी, कार पर जमी धूल पर उंगलियां फेरते हुए बनाया शानदार Anime कैरेक्टर
क्रिसमस वाला स्नोमैन हो गया पुराना
इस स्नोमैन का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है, और लोगों ने इस स्नोमैन को एक निक नेम भी दे दिया और नाम रख दिया है बर्फजीत कौर। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे इस स्नोमैन को पक्का किसी इंडियन फैमिली ने बनाया होगा। उन्होंने सोचा होगा कि, अरे यार, क्रिसमस वाला स्नोमैन तो पुराना हो गया, अब हम अपनी स्टाइल में बनाते हैं। ऐसे में उन्होंने बर्फ के इस स्नोमैन को दुल्हन की तरह तैयार कर दिया।
वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बर्फ से बनाए गए स्नोमैन को बहुत ही खूबसूरती से साड़ी लपेटा गया है। गले में मंगलसूत्र चमक रहा है और मांग पर लगा मांग टीका बर्फजीत कौर को बिल्कुल परफेक्ट बना रहा है। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और तमाम लोगों ने इस पर कमेंट कर टिप्पणी भी की है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "ये स्नोमैन नहीं, बर्फीली बहू है।" दूसरे ने लिखा, "अब बस दूल्हा बनाओ और जल्द ही इनकी शादी करवा दो।" तीसरे ने लिखा, "बर्फजीत कौर ने तो ग्लोबल वार्मिंग को भी हरा दिया।" वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ फनी ही नहीं बल्कि बहुत ही क्रिएटिव भी है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
