Viral Video: डिलीवरी बॉय ने सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से पीटा, वायरल हो रहा है वीडियो

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 22, 2023, 02:44 PM IST

बेंगलुरू में सुरक्षा जांच को लेकर हुई कहासुनी के बाद डिलीवरी ब्वॉय ने सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी, ये सारी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

डिलीवरी बॉय और उसके दोस्तों ने बेंगलुरु के सम्पिघेहल्ली में एक अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। बताया जाता है कि बाहर निकलते समय बैग चेक करने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जल्द ही यह मारपीट में बदल गयी जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने अपने दोस्तों को बुलाया और उन्होंने मिलकर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है, बताते हैं कि सुरक्षा जांच को लेकर सुरक्षा गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हिंसक हो गई जिसके बाद ये घटना सामने आई है।

End of Feed