VIDEO: ओ भाई...बाल खींचते हुए बंदर ने महिला के साथ की ऐसी हरकत, देखकर दंग रह जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 10, 2023, 07:35 PM IST

Monkey Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने महिला के साथ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। हालांकि, कुछ लोग इस मजेदार वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला पर टूट पड़ा बंदर
  • अनोखे तरीके से बंदर ने किया हमला
  • नजारा देखकर लोगों की हंसी छूट गई

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो (Monkey Viral Video) शेयर होते रहते है। इनमें कुछ वीडियो (Monkey Funny Video) तो काफी क्यूट होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Bandar Ka Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक बंदर ने महिला के साथ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

Monkey Video

बंदर ने तो खेल कर दिया, (Photo Credit- Instagram)

अक्सर लोग बंदरों की हरकत से परेशान हो जाते हैं। क्योंकि, बंदर कभी चीजों को बर्बाद करते नजर आता है। तो कभी कोई सामान लेकर फरार हो जाता है। कई बार तो लोगों के साथ वो काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर देता है। इस वायरल वीडियो में भी बंदर ने कुछ ऐसा ही किया है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक महिला पुल पर आराम से जा रही होती है। तभी अचानक एक बंदर आ टपकता है और महिला के साथ अजीबोगरीब हरकत करने लगता है। इतना ही नहीं बंदर काफी बुरी तरह से महिला का बाल खींचता है, जिसके कारण वो गिरने लगती है। तभी एक शख्स वहां पहुंच जाता है, जिसे देखकर बंदर फरार हो जाता है। महिला किसी तरह खुद को संभालती है।

End of Feed