Monkey Ka Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे सबक सीखने को मिलता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो से बड़ी सीख भी मिलेगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ने बिना वजह बंदर से मजे ले रही थी। फिर बंदर ने लड़की का ऐसा हाल किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं लड़की भी कभी इस तरह किसी और को परेशान नहीं करेगी।
बंदर ने तो खेल कर दिया, (Photo Credit- Instagram)
ये तो हम सब जानते हैं बंदर काफी शरारती होता है। कभी किसी का सामान लेकर भाग जाता है, तो कभी खाने की चीजें लेकर फरार हो जाता है। ऐसे में लोग बंदर से काफी सावधान रहते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको बंदर का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो (Monkey Funny Video) में आप देख सकते हैं एक बंदर जाल के अंदर बंद है। तभी एक लड़की वहां पहुंचती है और उसे थप्पड़ मारकर परेशान करने लगती है। बंदर को ये चीज अच्छा नहीं लगता है और लड़की के बाल पकड़ कर उसे खींचने लगता है। लड़की बाल छुड़वाने की काफी कोशिश करती है, लेकिन बंदर बाल छोड़ने के लिए तैयार नहीं रहता है। फिर कुछ लोग लड़की की मदद करते है। काफी मशक्कत के बाद बंदर लड़की के बाल को छोड़ता है। देखें वीडियो...
बंदर को परेशान करना पड़ गया भारी
वीडियो देखकर जरूर आपको हंसी आ रही होगी। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mr.rizvi6' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
