Viral: खुराफाती बच्चों का खतरनाक कारनामा, एक बार नहीं 100 बार देखें ये क्यूट वीडियो, जमकर लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 15, 2023, 12:57 PM IST

Baby Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ना आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। बल्कि, जमकर ठहाके भी लगाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चों का हाहाकारी अंदाज
  • नजारा देखकर लोग रह गए हक्के-बक्के
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Baby Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, उन वीडियो (Child Viral Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और मजे भी लेते हैं। इन दिनों बच्चों का एक वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें दो बच्चों की हरकत देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे, 'क्या खुराफाती बच्चे हैं भाई'।

Baby Viral Video

बच्चों का तूफानी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

अक्सर लोग कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, क्योंकि उनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता। बच्चे जो काम करते हैं, वो निस्वार्थ करते हैं। लेकिन, आजकल आपको बच्चे का ऐसा-ऐसा रूप देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। कई बार तो बच्चे ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर बड़े भी घबरा जाते हैं। हालांकि, शरारती अंदाज से भी बच्चे लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आप दो बच्चों का ऐसा अंदाज देखेंगे, जिन्हें देखकर एक पल लिए घबराएंगें जरूर, लेकिन, बार-बार इस क्यूट वीडियो (Trending Video) को देखेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किचन के अंदर दो बच्चे बवाल काट रहे हैं। दोनों बारी-बारी से फ्रिज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिस जुगाड़ और अंदाज से दोनों फ्रिज पर चढ़ और उतर रहे हैं, उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। देखें ये मजेदार वीडियो...

End of Feed