Desi Jugaad: पानी में न भीगने के लिए लंगूर ने लगाया ऐसा दिमाग, देखकर दिमाग के धागे खुल जाएंगे

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक लंगूर नजर आएगा, जो पानी से बचने के लिए निंजा टेक्निक का इस्तेमाल करता दिख रहा है। ऐसे में लोगों को ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लंगूर ने लगाया देसी जुगाड़
  • पानी से बचने का निंजा टेक्निक
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Langur Funny Video: इंसानों से ज्यादा समझ जानवरों में होती है, ऐसा कई बार देखा भी गया है। लेकिन ये जानवर जितने समझदार होते हैं उससे कई ज्यादा मजेदार भी होते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही फनी वाला वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद एक बार तो आपके चेहरे पर मुस्कान आ ही जाएगी। इस वीडियो में आपको एक लंगूर दिखाई देगा, जिसने कमाल की कलाकारी दिखाई है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में नजर आ रहा लंगूर कहीं से आ रहा होता है, तभी बीच रास्ते में उसे कुछ दूर तक पानी दिखता है। अब आप तो जानते हैं बंदर हो या लंगूर पानी से बचना चाहते हैं और बारिश के दिन में भी वे किसी गुफा या पेड़ की टहनियों में छिप जाते हैं। ऐसे में पानी में न भीगने के लिए लंगूर ने यहां भी एक अनोखी तरकीब अपनाई। उसने एक पैर से पानी वाले हिस्से को क्रॉस किया। अब लोगों को उसकी ये टेक्निक काफी पसंद आ रही है।

End of Feed