शख्स ने ऑटो में उगा दिए पेड़-पौधे, सोशल मीडिया यूजर्स बोले-एक सवारी का एक लाख, वीडियो हो रहा खूब वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ऑटो ड्राइवर अपनी गाड़ी को चलती-फिरती बागवानी में बदल देता है। ड्राइवर ऑटो के अंदर और बाहर सभी जगह पौधे लगाकर उन्हें पानी देता है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

Viral Video: आपमें से शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता होगा। हर कोई इंटरनेट पर एक्टिव है। लोग रील्स बनाते भी हैं और बड़ी संख्या में देखते भी हैं। आपमें से भी बहुत से लोग ऐसे होंगे जो ये दोनों काम बड़े स्तर पर करते होंगे। एक दिन में भले कुछ घंटे ना सही पर कुछ मिनट तो हर इंसान सोशल मीडिया पर गुजारता है। जहां पर वह तरह-तरह की रील्स देखता है। इस समय ऐसा ही एक रील तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद सब हक्का-हक्का हैं। आप भी इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हैरान हो जाएंगे।

Auto garden viral video

शख्स ने ऑटो में उगा दिए पेड़-पौधे(Instagram)

ऑटो के आगे-पीछे, ऊपर-नीचे सिर्फ पौधा ही पौधा

वीडियो में आपको एक ऑटो ड्राइवर दिखाई दे रहा होगा। उसके हाथ में एक प्लास्टिक की बाल्टी और एक जग है। जिसका इस्तेमाल वह पौधों को पानी देने के लिए कर रहा है। वीडियो में सबसे चौंकानी वाली बात ऑटो ड्राइवर ने गाड़ी के ना सिर्फ ऊपर बल्कि दाएं-बाएं और आगे-पीछे भी उसने बागवानी की हुई है। ऑटो में लगे पौधों को पानी देने के बाद ड्राइवर चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट लिए खूब मजे से थिरकता है। वीडियो को ध्यान से आप देखेंगे तो आपको दिखाई देगा कि ऑटो के अंदर ड्राइवर की बैठने वाली जगह पर और पीछे पैसेंजर के बैठने वाली जगह पर भी बागवानी हो रखी है।

End of Feed