Shocking Video: ऑटो चलाने वाला कमा रहा है महीने का 75000 रुपए, लोग बोले- इतनी तो अपनी CTC भी नहीं

क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि कोई ऑटो वाला महीने का 75000 रुपए कमा सकता है? वो भी सारे खर्च निकालकर, शायद ही आपको इस बात पर यकीन हो लेकिन यह सच है, अगर आपको यकीन नहीं तो आप इस वायरल वीडियो में खुद ही देख लें।

एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह ऑटो से मुबंई शहर घूमते नजर आ रहा है। वीडियो में इंफ्लुएंसर बताता है कि जिस ऑटो में वह बैठा है, उसका ड्राइवर महीने का 75000 रुपए कमाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के कान खड़े हो गए और लोग वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

Auto Driver Earns 75000 rupees per month

ऑटो वाले ने बताया अपने महीने की कमाई, सुनकर लड़के के उड़े होश (X/@NewsAlgebraIND)

ऑटो वाले ने बताया मुंबई में कैसे कमा सकते हैं पैसे

वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रैवल इंफ्लुएंसर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "मेरी अभी भइया से बात हो रही थी, मैंने उनसे कहा कि यार बम्बई शहर बड़ा महंगा है। इस पर ऑटो रिक्शा ड्राइवर बोलता है कि मुंबई महंगा तो है लेकिन यहां पैसा इतना है कि यहां पैसा बरसता है। बस सही लाइन पकड़ने की देर है।"

End of Feed