Video: इस ऑस्ट्रेलियाई की हिन्‍दी सुन चौंक गए भारतीय, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: इंस्टाग्राम अकाउंट @the_trend_honey पर शख्‍स का वीडियो शेयर किया गया था। ऑस्ट्रेलिया में फिल्माए गए इस वीडियो में व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन वह भारत में अपने अनुभवों की बातें बता रहा है।

Viral Video: एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस शख्‍स का दावा है कि, वह छह वर्षों से बिहार में रह रहा था, इसलिए इतनी धाराप्रवाह हिन्‍दी बोलना सीख गया कि कोई भी उसे सुनकर ये नहीं कह सकता है कि, वो ऑस्‍ट्रेलियन है। ये तो हम सभी जानते हैं कि, दूसरे किसी भी देश की भाषा को सीखना और फिर उससे जुड़ी जटिलताओं को समझते हुए धाराप्रवाह लाना बड़ा ही मुश्किल होता है। मगर इस ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति में ऐसी ही योग्यता है और उसे देखकर कोई भी तुरंत समझ सकता है कि वह किसी विदेशी देश से आया है। लेकिन जैसे ही वह हिंदी में बात करना शुरू करता है, कई लोग उसे भारतीय मान लेते हैं।

ऑस्‍ट्रेलियाई शख्‍स का हिन्‍दी बोलते वीडियो वायरल।

इंस्टाग्राम अकाउंट @the_trend_honey पर शख्‍स का वीडियो शेयर किया गया था। ऑस्ट्रेलिया में फिल्माए गए इस वीडियो में व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन वह भारत में अपने अनुभवों की बातें बता रहा है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला बातचीत से भारतीय मूल की ही लग रही है, क्योंकि वह उससे हिन्‍दी में बात करती है। वीडियो में, वह व्यक्ति बताता है कि वह 1972 से 1978 तक भारत में रहा, मुख्य रूप से बिहार में और बाद में उत्तर प्रदेश में। हालांकि, स्थानीय लोगों से हिन्‍दी सीखने में उसे काफी मदद मिली।

End of Feed